लाइव न्यूज़ :

टिहरी के गांव में तेंदुए ने तीन दिन में दूसरी महिला को बनाया अपना निवाला

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:34 IST

Open in App

नई टिहरी, 20 जुलाई टिहरी जिले के दुरोगी गांव में आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार को एक महिला को अपना निवाला बना लिया। गांव में पिछले तीन दिनों में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।

वन रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 50 वर्षीय गुंडरी देवी खेतों में काम कर रही थी, उसी दौरान पर तेंदुए ने उनपर हमला किया।

उन्होंने बताया कि महिला का शव कुछ घंटों बाद एक खड्ड से बरामद हुआ। मृतका की गर्दन में गंभीर घाव हैं। गांव में तीन दिन के भीतर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।

पिछले शनिवार को भी तेंदुआ एक महिला को उसके आंगन से उठा ले गया था और बाद में उसका अधखाया शव खेतों से बरामद हुआ था।

इससे पहले भी, एक अन्य महिला को घायल करने के अलावा तेंदुआ गांव वालों के मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

एक ग्रामीण ने बताया कि वन विभाग की एक टीम शनिवार से ही गांव में मौजूद है, लेकिन अब तक तेंदुए को पकड़ने या उसे गोली मारने में सफलता नहीं मिल पायी है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग की विफलता से दुरोगी और चाम गांवों के ग्रामीणों में रोष है क्योंकि वे लोग लगातार तेंदुए के हमले की दहशत में जी रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवन और पुलिस विभाग में 3-3 और अन्य विभागों में 2 प्रतिशत आरक्षण लागू, खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया तोहफा

क्रिकेटICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट प्राइस का हुआ खुलासा, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा महामुकाबला

भारतकौन हैं मोहम्मद मुकिम?, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व पर उठाए सवाल

क्रिकेटICC T20 World Cup 2026: जानिए टिकट रिलीज़ की तारीख, कीमत, कैसे बुक करें और भी बहुत कुछ

भारतDelhi Riots Case: उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 2 हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत मिली

भारत अधिक खबरें

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ महिलाओं को सीधे भड़काया, कहा- 'आपके पास किचन के औजार हैं'

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतनगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी