लाइव न्यूज़ :

मंदिर में चोर ने पहले की भगवान से प्रार्थना, फिर नकदी पेटी चुराकर हो गया फरार,पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 13:02 IST

Open in App

ठाणे, 14 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक मंदिर में एक चोर ने पहले कथित तौर पर भगवान से प्रार्थना की और फिर नकदी पेटी चुराकर भाग गया। पुलिस ने रविवार को परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने मंदिर की रखवाली करने वाले व्यक्ति की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने नौ नवंबर की रात यहां खोपत इलाके में भगवान हनुमान के मंदिर में सेंध लगाई और कथित तौर पर नकदी पेटी चुरा ले गया, इस पेटी में करीब एक हजार रुपये थे।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में चोर भगवान की मूर्ति के सामने प्रार्थना करते हुए दिखाई दिया और फिर वहां रखी नकदी पेटी को चुराकर फरार हो गया।

फुटेज की एक क्लिप भी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि नौपाड़ा पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?