लाइव न्यूज़ :

छात्रा के सुसाइड नोट में आरोपी पुलिस अधिकारी को थाना प्रभारी पद से हटाया गया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:30 IST

Open in App

कोच्चि, 24 नवंबर केरल में कानून की पढ़ाई करने वाली 21 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के एक दिन बाद उस पुलिस अधिकारी को बुधवार को थाना प्रभारी के पद से हटा दिया गया जिसका नाम मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा था। उक्त पुलिस अधिकारी को राज्य पुलिस प्रमुख के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में आत्मघाती कदम उठाने के पीछे अपने पति, ससुराल वालों और पुलिस थाना प्रभारी को जिम्मेदार ठहराया था।

आरोपी पुलिस अधिकारी सी एल सुधीर का नाम सामने आने के बाद उन्हें थाना प्रभारी के रूप में बरकरार रखने पर केरल सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा जिसके बाद पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने सुधीर को पद से हटा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के पति और सास ससुर को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इन तीनों पर दहेज के लिए परेशान करना, दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बुधवार को कांग्रेस सांसद बेनी बेहनन और अलुवा से विधायक अनवर सादात ने थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मोफिया परवीन तीसरे वर्ष की कानून की पढ़ाई कर रही थी और उसने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि जब वह अपने ससुराल पक्ष के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न की अपनी शिकायत के संबंध में बयान दर्ज कराने अपने पिता के साथ पुलिस थाने गई तब उक्त पुलिस अधिकारी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने आज संवाददाताओं से कहा कि सरकार पुलिस अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई इसलिए नहीं कर रही है क्योंकि वह पार्टी से जुड़ा हुआ है। इस बीच एक अन्य महिला सामने आई और उसने उक्त पुलिस अधिकारी के विरुद्ध अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया।

महिला ने एक समाचार चैनल को बताया कि पुलिस थाने में 18 घंटे तक इंतजार करने के बावजूद पुलिस अधिकारी ने उसकी दहेज उत्पीड़न की शिकायत नहीं सुनी और उसे अपशब्द कहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव