लाइव न्यूज़ :

कोर समूह की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कहा, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात में सुधार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 जून जम्मू-कश्मीर में सभी सुरक्षा मानकों में इस साल सुधार हुआ है। हालांकि, पिछले दो महीने के दौरान सीमा पार से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ संबंधी गतिविधियों के संकेत के मद्देनजर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को श्रीनगर में यह जानकारी दी।

जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा को लेकर बने कोर समूह की समीक्षा बैठक बदामी बाग छावनी में हुई, जहां शीर्ष अधिकारियों ने जानकारी साझा की। इस समूह में प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

बैठक की सह-अध्यक्षता सेना की चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे और जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम के चलते सीमा पर सुरक्षा हालात में सुधार हुआ है। हालांकि, सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों के संकेतों को ध्यान में रखते हुए एलओसी के आसपास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए