लाइव न्यूज़ :

बलात्कार मामले में अदालत में पांच दिन में सुनवायी पूरी, व्यक्ति को 20 साल की सजा सुनायी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:05 IST

Open in App

जयपुर, पांच अक्टूबर जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में चालान पेश होने के पांच दिनों में सुनवायी पूरी करके मंगलवार को 25 वर्षीय युवक को 20 वर्ष की जेल की सजा सुनायी। अदालत ने साथ ही युवक पर दो लाख रुपये का जुर्माने भी लगाया।

जयपुर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरेन्द्र कुमार महावर ने बताया कि कोटखावदा थानाक्षेत्र में आरोपी कमलेश मीना ने 26 सितंबर की रात को नौ वर्षीय एक बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर बलात्कार किया और उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के दलों ने आपसी समन्वय में प्रकरण का सम्पूर्ण अनुसंधान 18 घंटें में पूरा करके आरोपी कमलेश मीना (25) के विरूद्ध अदालत पोक्सो कोर्ट क्रम 03, महानगर जयपुर में चालान पेश किया।

उन्होंने बताया कि कोटखावदा थानाधिकारी जगदीश तंवर ने तत्परता से शीघ्र कार्यवाही करके केवल चार कार्यदिवसों में प्रकरण में 19 गवाहों के बयान करवाये। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान अदालत में वीडियो कांफ्रेंस से करवाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू