लाइव न्यूज़ :

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल पर पत्रकार पर भड़के AAP सांसद भगवंत मान, अकाली दल के नेता सुखबीर बादल को कहा 'मंदबुद्धि बच्चा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 20:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर आपत्तिजनक टिप्पणी कीभगवंत मान प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए।

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने मंगलवार (24 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना आपा खो दिया और सवाल पूछने वाले पत्रकार पर भड़क गए और आपा खो बैठे। इतना ही नहीं उन्होंने अकाली तल के नेता सुखबीर बादल को मंदबुद्धि बच्चा तक कह दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई  के मुताबिक भगवंत मान मोहाली स्थित पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। तभी एक पत्रकार ने सवाल किया कि पंजाब सरकार के खिलाफ अकाली दल तो जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहा है लेकिन बतौर विपक्ष आम आदमी पार्टी इस विरोध में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। इस सवाल पर भगवंत मान भड़क गए।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और सवाल पूछने वालों को कहा कि अकाली दल कहीं भी नहीं है। उन्होंने यहा भी कहा कि विपक्ष में बैठकर विधानसभा में सबसे ज्यादा सवाल आम आदमी पार्टी ने पूछे हैं। 

आम आदमी पार्टी ही असली विपक्ष और आप किस अकाली दल की बात कर रहे हो. इसके बाद भगवंत मान सवाल पूछ रहे पत्रकार से ये कह कर भिड़ गए कि क्या सारे सवाल तू ही पूछेगा। इसके बाद भगवंत मान प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए।

टॅग्स :चंडीगढ़आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो