लाइव न्यूज़ :

'वर्तमान परिस्थिति में देश को एकता और भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है', कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सिंह बोले

By नईम क़ुरैशी | Updated: June 12, 2022 17:29 IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्ता के लालच में भाजपाई अनर्गल टिप्पणीयां करते रहते हैं। उनकी बातों नकारात्मक प्रभाव देश की छवि पर हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा नेताओं ने अपने बयानों से माहौल खराब कियाकांग्रेस नेता ने बोले भाजपा सरकार और नेताओं की नीति से विश्वभर में गलत संदेश गया

शाजापुर: "वर्तमान परिस्थिति में देश को एकता और भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है। भाजपा नेताओं ने अपने बयानों से माहौल खराब करने की कोशिश की और सदभावना को गहरी चोट पहुंचाई है। भारत सदैव गांधी जी के सत्य अहिंसा के सिद्धांत पर चलने वाला देश रहा है, मगर भाजपा सरकार और नेताओं की नीति से विश्वभर में गलत संदेश जा रहा है।"

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक निजी आयोजन में शामिल होने आए हाजी नईम क़ुरैशी के ईदगाह रोड़ स्थित निवास पर बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में भाजपाई अनर्गल टिप्पणीयां करते रहते हैं। उनकी बातों नकारात्मक प्रभाव देश की छवि पर हो रहा है। किसी भी धर्म के बारे में बोलने से बचना चाहिए, शांति और भाईचारा कायम रखने की ज़िम्मेदारी सबकी है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के बजाये भाजपा नेता अपनी सरकार को मंहगाई, बेरोज़गारी के साथ रसातल में जा रही अर्थव्यवस्था को ठीक करने की सलाह दें।

यहां मुस्लिम समाज की ओर से काजी एहसान उल्ला, हाजी आलिम अफजल, हाजी नईम कुरैशी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का शाल, साफा से अभिनन्दन कर महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट की। पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह "बंटी बना", विधायक कुणाल चौधरी, विधायक श्री विपिन वानखेड़े, श्री रामसिंह सोंती का स्वागत भी किया गया। 

इस अवसर पर काजी रेहमत उल्ला, आशुतोष शर्मा, राजेश पारछे, सत्या वात्रे, हाजी इब्राहिम पठान, हाजी ग़फ्फर मंसूरी, नानी गफ्फर, डॉ. साजिद खान, मूसा आजम खान, जुनैद मंसूरी, गुड्डू मेडिकल, शकील वारसी, शोएब मेव, डॉ. मौजूद मोहम्मद कुरैशी, पत्रकार शाकिर खान, खलील खान, अकील वारसी, यूनुस मंसूरी, शाविर शालू वारसी, रेहान खान, जुग्गु कुरैशी, फिरोज मंसूरी, वसीम खान सहित बड़ी लोग मौजूद थे।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे