लाइव न्यूज़ :

नाबलिग छात्रा के शव के पोस्टमार्टम में, बलात्कार होने का कोई ठोस सबूत नही मिला

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:46 IST

Open in App

अलीगढ़, 13 जनवरी रेलवे पटरी के निकट सोमवार को पायी गयी नाबलिग छात्रा के शव के पोस्टमार्टम में उसके साथ बलात्कार होने का कोई ठोस सबूत नही मिला है । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा का पोस्टमार्टम डाक्टरों के एक दल ने किया और अभी इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी ।

नगर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि रेलवे पटरी के पास छात्रा का शव बहुत बुरी हालत में था और पुलिस अब डीएनए परीक्षण करा कर यह जानकारी करने का प्रयास करेगी कि छात्रा को किस तरह चोट आयी है, जिससे उसकी मौत हुई थी ।

गौरतलब है कि गांधी पार्क के निकट रेलवे पटरी पर रविवार से लापता एक नाबलिग लड़की का शव सोमवार की शाम को बरामद हुआ था। इसकी कथित बलात्कार के बाद हत्या की गयी थी ।

पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि घटना में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

पुलिस के अनुसार हरदुआगंज पुलिस थाने के एक गांव में रहने वाली 15 से 16 वर्ष के बीच की एक छात्रा रविवार सुबह से अपने घर से लापता थी । लापता होने के कुछ समय बाद लड़की के परिजनों को पांच लाख रूपये की फिरौती के लिये फोन आया।

अपहरणकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर फिरौती की रकम नही दी गयी तो वह छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे ।

सोमवार को लड़की के परिजनों ने गांधी पार्क पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और बताया कि फिरौती की रकम देने में वह असमर्थ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा