लाइव न्यूज़ :

पार्टी घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों का विशेष ध्यान रखा जायेगा : प्रियंका

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:02 IST

Open in App

लखनऊ, छह दिसंबर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये तैयार किए जा रहे पार्टी घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्ग एवं सभी तबके के लोगों का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को घोषणा पत्र समिति, समन्वय समिति, एवं चुनाव और प्रचार समिति की बैठक में हिस्सा लिया।

बयान के मुताबिक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, तथा वंचित वर्ग एवं सभी तबके के लोगों का विशेष ध्यान रखा जायेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा।

बयान के अनुसार प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव से जुड़ी तमाम समितियों की बैठक में शामिल हुईं। लेकिन सबसे पहले उन्होंने डॉ.आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ.आंबेडकर के योगदान को याद किया।

बयान के मुताबिक बैठक में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री,पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, बेगम नूर बानो, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos