लाइव न्यूज़ :

स्वामित्व के विवाद में पुलिस ने कुत्ते की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया।

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:57 IST

Open in App

भोपाल, 23 नवंबर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पुलिस ने लैब्राडोर नस्ल के एक कुत्ते के स्वामित्व के विवाद में कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया है।

जब दो लोगों ने कुत्ते पर दावा किया और कुत्ते ने भी दोनों को पहचानने का संकेत दिया तो पुलिस भी पसोपेशे में पड़ गयी। अब पुलिस ने अगले चरण में कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराना तय किया है।

पुलिस के अनुसार पत्रकार शादाब खान ने कहा कि वह कुत्ते को हिल स्टेशन पचमढ़ी से लाये थे, वहीं एबीवीपी से जुड़े कार्तिक शिवहरे ने बताया कि वह कुत्ते को बाबई से लाये थे। दोनों स्थान होशंगाबाद जिले में हैं।

होशंगाबाद देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘हमने कुत्ते के और खान के पास रखे कागजात के अनुसार पचमढ़ी में उसे जन्म देने वाले दूसरे कुत्ते के खून के नमूने लिये हैं। नमूने लेकर पुलिस का दल डीएनए जांच के लिये सोमवार रात को हैदराबाद रवाना किया जा रहा है।’’

खान ने कहा कि चमकदार काले रंग का कुत्ता, जिसका नाम उन्होंने कोको रखा था, अगस्त माह में लापता हो गया था और इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी थी। हालांकि श्रीवास्तव ने कहा कि उनके पुलिस थाने में इस प्रकार की शिकायत का कोई रिकार्ड नहीं है।

श्रीवास्तव ने कहा कि खान ने पिछले सप्ताह पुलिस को फोन करके दावा किया कि उसने शिवहरे के घर पर अपने ‘‘लापता’’ लैब्रोडोर को देखा है।

खान ने पंजीकरण नंबर दिखाते हुए कुत्ते को उस समय वापस ले लिया, लेकिन 19 नवंबर को शिवहरे ने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि कुत्ते का नाम टाइगर है और उन्होंने इसे 11 अगस्त को बाबई से खरीदा था।

अधिकारी ने बताया कि चूंकि कुत्ता दोनों दावेदारों के साथ पहचानने वाला बर्ताव कर रहा था, इसलिये कुत्ते का डीएनए परीक्षण करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुत्ता शिवहरे के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos