लाइव न्यूज़ :

बिहार में जारी सियासी पाला बदलने के क्रम में राजद के कई नेताओं ने थामा जदयू का दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2024 16:19 IST

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने एक सुर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Open in App

पटना: बिहार की सियासत में पाला बदलने के क्रम में रविवार को समस्तीपुर जिले के कई राजद नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों में विश्वास जताते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने एक सुर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी ने शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रभावित होकर ये सभी जदयू में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी सहित पूरा विपक्ष कह रहा था कि जदयू पार्टी टूट जाएगी लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सभी की जुबां पर ताला लग गया है। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने पदयात्रा की घोषणा की है। जाति आधारित गणना, अपराध और विशेष पैकेज को लेकर पदयात्रा होगी। लेकिन 15 साल तक लालू-राबड़ी की सरकार के दौरान इस तरह की पहल हुई क्या? कभी इस तरह से सोचा भी नहीं 2005 से पहले यहां रंगदारी, अपहरण का उद्योग था और आज सरस्वती पूजा का चंदा भी जबरन नहीं वसूला जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि लालू कहते हैं हम किंगमेकर हैं, लेकिन बिहार के विशेष राज्य की मांग केंद्र के समक्ष नहीं रखी। तेजस्वी यादव जनता के बीच भ्रम न फैलाएं। अशोक चौधरी ने कहा कि अति पिछड़ा दलित महिला का उत्थान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। जातीय गणना के जरिए आरक्षण का दायरा बढ़ा। अब जदयू की ओर लोगों का झुकाव बढ़ा है। साल 2025 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व लड़ाई लड़नी है।

टॅग्स :जेडीयूआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया