अगली बैठक में भाजपा से सीटों के बंटवारे पर लग जाएगी मुहर : संजय निषाद

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:19 IST2021-10-23T17:19:49+5:302021-10-23T17:19:49+5:30

In the next meeting, the seat sharing with the BJP will be stamped: Sanjay Nishad | अगली बैठक में भाजपा से सीटों के बंटवारे पर लग जाएगी मुहर : संजय निषाद

अगली बैठक में भाजपा से सीटों के बंटवारे पर लग जाएगी मुहर : संजय निषाद

बलिया (उप्र) 23 अक्टूबर उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को दावा किया कि अगली बैठक में भाजपा से सीटों के बंटवारे पर मुहर लग जाएगी।

डॉ. निषाद ने यहां संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन टिके रहने पर संदेह जताया। डॉ.निषाद ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पैर एक जगह नहीं टिकता।

उन्होंने मंहगाई से जुड़े सवाल के जबाब में स्वीकार किया है कि आम लोग मंहगाई की मार को झेल रहे हैं, लेकिन यह भी कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के लिए पिछली सरकारों की नीति जिम्मेदार है।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी के सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि यह महज सुझाव था लेकिन मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया।

डॉ. निषाद ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है, पहले वह नाव संभाले क्‍योंकि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है और उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

उन्‍होंने दावा किया कि प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा। डॉ. निषाद ने कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा आज उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जो घोषणाएं कर रही हैं, सबसे पहले उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करानी चाहिए।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और निषाद की पार्टी का गठबंधन हुआ था और भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर डॉ. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। वह चुनाव जीत गये।

भाजपा ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में डॉ.निषाद की पार्टी से गठबंधन करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In the next meeting, the seat sharing with the BJP will be stamped: Sanjay Nishad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे