लाइव न्यूज़ :

अगले 75 साल में अधिकार और दायित्व के बीच संतुलन साधने का प्रयास किया जाना चाहिए: ईरानी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि स्वतंत्र भारत के अगले 75 वर्षों का उपयोग केवल अधिकार के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के दायित्व के लिए भी समान रूप से करने की जरूरत है।

ईरानी ने, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम ‘अखिल भारतीय विधिक जागरूकता और संपर्क अभियान’ के समापन समारोह में मानद अतिथि के तौर पर भाषण दिया।

मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही अधिकारों पर ध्यान दिया गया और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में अधिकारों और दायित्व पर संतुलन रखने का प्रयास किया जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर तथा महान्यायवादी के के वेणुगोपाल भी इस आयोजन में उपस्थित थे।

ईरानी ने दो अक्टूबर को शुरू हुए नालसा के अभियान की सराहना की और कहा कि देश में मुफ्त विधिक सहायता परमार्थ कार्य नहीं, बल्कि अधिकार है।

मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची परीक्षा यह सुनिश्चित करने में है कि उसके सभी बच्चों को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि भविष्य ऐसा होना चाहिए जहां महिलाओं और बच्चों को न्याय मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे