लाइव न्यूज़ :

कैदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर परिजन से ऐंठे पैसे

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:44 IST

Open in App

नोएडा, 23 जून ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद कैदियों को नाजायज सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुक्सर जेल के जेलर अजय कुमार सिंह ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है।

पुलिस के अनुसार जेल में बंद दो कैदियों ने जेलर को लिखित शिकायत दी थी कि जब वे अस्थायी जेल में पृथकवास में थे, उसी दौरान एक किराना स्टोर के संचालक रोहित बंसल ने उनके परिजनों से पेटीएम के माध्यम से पैसे लिए तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि वह बंदियों को जेल के अंदर नाजायज सुविधा उपलब्ध कराएंगे। बंदियों ने पेटीएम रसीद भी जेलर को उपलब्ध कराई है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जेलर की शिकायत पर रोहित बंसल के खिलाफ धारा 385 के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दुकानदार तथा जेल में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चल रहा है।

उन्होंने बताया कि किराना स्टोर के संचालक का बेटा भी कुछ समय पूर्व जेल में बंद था और शक है कि उसी समय उसने ऐसा गिरोह बनाया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह