लाइव न्यूज़ :

‘शाप’ मुक्त करने के नाम पर दो ट्रांसजेंडरों ने महिलाओं से धोखाधड़ी कर 1.66 लाख लूटे

By भाषा | Updated: June 25, 2019 13:11 IST

पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि पीड़ितों में से एक द्वारा दायर शिकायत के अनुसार दो साड़ी पहनी ट्रांसजेंडर 16 जून को वसई इलाके स्थित उनके घर पर आई और दावा किया कि उनके परिवार को ‘शाप’ मिला है और वे उसे दूर करने में उनकी मदद कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने लोगों से ऐसी घटनाओं को लेकर सचेत रहने और ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आने की अपील की है। 

महाराष्ट्र के पालघर में दो ट्रांसजेंडरों के खिलाफ दो महिलाओं से धोखाधड़ी कर उनसे 1.66 लाख रुपए के गहने लूटने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि पीड़ितों में से एक द्वारा दायर शिकायत के अनुसार दो साड़ी पहनी ट्रांसजेंडर 16 जून को वसई इलाके स्थित उनके घर पर आई और दावा किया कि उनके परिवार को ‘शाप’ मिला है और वे उसे दूर करने में उनकी मदद कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों ने महिला से गहने लाने को कहा जो उसे ‘‘अनुष्ठान’’ करने के लिए चाहिए थे। हेमंत काटकर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शाप के नाम पर डर गई थी और उसे 87,500 रुपए के गहने उसे दे दिए।

इसके बाद आरोपियों ने महिला से पानी मांग। पानी लेने जैसे ही महिला रसोईघर में गई तो दोनों गहने लेकर फरार हो गईं। उन्होंने बताया कि वसई की ही 30 वर्षीय एक महिला ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है। उससे दोनों ट्रांसजेंडर 79,000 रुपए के गहने लेकर फरार हुइ हैं।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों ट्रांसजेंडरों की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। जिला पुलिस ने लोगों से ऐसी घटनाओं को लेकर सचेत रहने और ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आने की अपील की है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी