लाइव न्यूज़ :

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक में कोरोना काल के अनुभवों के आधार पर होगा भविष्य का खाका तैयार

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 मार्च को बेंगलुरू में होगी, जिसमें कोरोना काल में मिले अनुभवों के आधार पर संगठन के विस्तार एवं भविष्य का खाका तैयार किया जाएगा।

आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि बैठक में संगठन की तीन साल की गतिविधियों पर समग्र चिंतन के साथ आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संघ की नियमित गतिविधियां प्रभावित हुईं, कई महीनों तक दैनिक शाखाएं नहीं लगीं एवं राष्ट्रीय स्तर तक की बैठकें स्थगित करनी पड़ी, लेकिन इस आपदा के दिनों में लोगों तक सहायता पहुंचाने में संघ के स्वयंसेवक स्थानीय स्तर पर काफी सक्रिय रहे।

उन्होंने कहा कि इसके चलते अन्य वर्ष की तुलना में इस काल में संघ से अपेक्षाकृत दो गुने नए लोगों का परिचय हुआ।

उन्होंने बताया कि सामान्य रूप में यह बैठक तीन दिनों की होती है, लेकिन कोरोना को देखते हुए यह दो दिनों की होगी। इसी तरह 1500 प्रतिनिधियों की जगह इस बार इसमें 500 लोगों की मौजूदगी रखी जाएगी। इस बार आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया है। केवल संघ के प्रांत एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी ही मौजूद रहेंगे।

पदाधिकारी ने बताया कि आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों को दो सत्रों में ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले साल के दौरान लोगों में भारतीय जीवन पद्धति के प्रति आकर्षण बढ़ा है, आयुर्वेद एवं पर्यावरण के प्रति जगरूकता बढ़ी है । इन विषयों पर भी विचार किया जायेगा ।

यह पूछे जाने पर कि प्रतिनिधि सभा की बैठक के दौरान चुनाव भी होंगे, उन्होंने कहा कि ऐसा होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे