लाइव न्यूज़ :

माध्यमिक, उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में शर्मा ने कहा: काली सूची वाले केन्द्र परीक्षा केंद्र न बनें

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:38 IST

Open in App

मेरठ ,11 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को यहां माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा के कार्यों की मंडलीय समीक्षा की।

शर्मा ने इस दौरान शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में परीक्षा केन्द्रों का चयन गंभीरता से व सही तरह से किया जाये। उन्होंने कहा कि पूर्व में काली सूची में डाले गए केन्द्रों को परीक्षा केन्द्र न बनाया जाये।

उन्होंने निर्देश दिया कि सुचितापूर्ण ढ़ंग से परीक्षाएं आयोजित करायी जाये। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी (अध्यापक) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से चयनित होकर आये हैं उनको तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाये। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय प्रबंधक कार्यभार नहीं कराते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

यहां परतापुर हवाई पट्टी के कक्ष में माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा केन्द्र बनाया जाये।

उन्होंने संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति व कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल पर लगाम लगायी है एवं नकल कराने वालों को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षा केन्द्र ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे थे उन्हें काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डाला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए