लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में ग्रामीण ने किया आत्मदाह का प्रयास

By भाषा | Updated: February 7, 2021 23:14 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), सात फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से दुखी होकर आत्मदाह का प्रयास किया।

चौहान जब आमसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान सभास्थल पर इस व्यक्ति ने अचानक अपने थैले से मिट्टी तेल की बोतल निकाली और अपने शरीर पर डाल लिया। वह माचिस जलाकर आग लगाने ही वाला था, लेकिन आसपास खड़े लोगों ने उससे माचिस छीन ली। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी आए और उसे सभास्थल से दूर ले गए।

इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर उपस्थित थे।

सभास्थल से दूर ले जाते समय आत्मदाह का प्रयास करने वाले इस व्यक्ति ने बताया कि वह मुरैना जिले का निवासी है और उसका नाम धर्मेन्द्र शर्मा है। उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पिछले दो साल से वह जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों से फरियाद और शिकायतें कर रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से दुख होकर उसने यह कदम उठाया।

इस सभा में ग्वालियर व आसपास के इलाकों से ग्रामीण शामिल होने आए थे। इस संबंध में सवाल करने पर अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

पुलिस इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे