लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में एक निर्वाचन नोडल अधिकारी के लापता होने के मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: April 20, 2019 06:07 IST

पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के राणाघाट संसदीय क्षेत्र में चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी अर्नब राय पिछले 24 घंटे से लापता हैं।

Open in App

पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के राणाघाट संसदीय क्षेत्र में चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी अर्नब राय पिछले 24 घंटे से लापता हैं। आयोग ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि मामले में नादिया जिले के जिलाधिकारी से रिपोर्ट देने को कहा गया है।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं और उनकी जगह नये अधिकारी को तत्काल प्रभाव से उनका प्रभार सौंप दिया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी राय राणाघाट लोकसभा क्षेत्र के कृष्णानगर में बतौर नोडल अधिकारी के रूप में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को राय के लापता होने की सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब करने को कहा है। इस बीच आयोग ने राय की जगह नये अधिकारी को तैनात कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राणाघाट संसदीय क्षेत्र को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और वहां चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया