लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पिछले दो महीने में सोमवार को कोविड-19 के सबसे कम रोगी अस्पतालों में भर्ती किये गये

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:30 IST

Open in App

(सलोनी भाटिया)

नयी दिल्ली, एक जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अस्पतालों में कोविड-19 के 200 से भी कम रोगी भर्ती किये गये जो पिछले करीब दो महीने की सबसे कम संख्या है। सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया है।

सरकारी आंकड़े के अनुसार 14 मई से रोजाना कोविड-19 के जितने रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी, वह भर्ती किये जाने वाले मरीजों से अधिक रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती में कमी का कारण नये मामलों में गिरावट है।

सरकारी आंकड़े के हिसाब से दिल्ली में सोमवार को 182 मरीज भर्ती किये गये जबकि 333 रोगियों को छुट्टी दी गयी है।

शनिवार और रविवार को अस्पतालों में क्रमश: 228 एवं 237 रोगी भर्ती किये गये थे जबकि 619 एवं 425 मरीजों को छुट्टी दी गयी थी।

सोलह मई से अस्पतालों में प्रतिदिन भर्ती किये जा रहे रोगियों की संख्या 1000 के नीचे आ गये। 29 अप्रैल को 1993 रोगी भर्ती किये गये थे।

अप्रैल में पहली से पांच तारीख तक प्रतिदिन मामले 5000 से कम थे और भर्ती किये जाने वाले रोगियों की संख्या छुट्टी पाने वाले मरीज से अधिक थी।

चौदह मई को कोविड-19 के 1256 रोगी भर्ती किये गये थे ओर 1331 मरीजों को छुट्टी दी गयी थी। अगले दिन 1052 रोगियों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा जबकि 1379 मरीजों को छुट्टी दी गयी।

पिछले महीने 16 और 20 मई के बीच क्रमश: 952, 914, 806, 731, और 560 रोगी भर्ती किये गये तथा क्रमश: 1079, 895, 1326, 1069 और 978 रोगियों को छुट्टी दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया