लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में वायरस संक्रमण से एक भी मौत नहीं, 6561 का टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: February 5, 2021 10:22 IST

Open in App

रांची, पांच फरवरी झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में अब तक 1077 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पिछले एक दिन में संक्रमण के 58 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,18,897 हो गए।

राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को कुल 6,561 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया गया।

इनमें से एक व्यक्ति पर टीके के दुष्प्रभाव का मामला सामने आया है।

झारखंड में अब तक 1,17,373 लोग ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 447 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले चौबीस घंटों में कुल 8201 नमूनों की कोरोना वायरस जांच की गयी जिनमें से 58 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

बृहस्पतिवार को कुल 15,306 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था लेकिन लगभग 43 प्रतिशत लोगों ने ही टीके लगवाये।

टीका लगवाने वालों में से केवल एक व्यक्ति में दुष्प्रभाव देखा गया जो कुछ घंटों के इलाज के बाद ठीक हो गया।

राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अजित प्रसाद ने बताया कि किसी भी मामले में टीका लगवाने वाले व्यक्ति को रेफरल अस्पताल की सेवा नहीं लेनी पड़ी।

राज्य में अब तक कुल 14,3764 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था जिनमें से कुल 74,526 को ही टीका दिया जा सका है। यह लक्षित मरीजों की संख्या का महज 52 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल