लाइव न्यूज़ :

पिछले एक महीने में रेलवे ने 15 राज्यों के 39 शहरों में 19,408 टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई रेलवे ने पिछले महीने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 15 राज्यों के 39 शहरों में 1162 से अधिक टैंकरों के माध्यम से 19408 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की । रेलवे ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

रेलवे ने बताया कि अब तक 289 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ने अपनी यात्रा पूरी की है, जबकि 11 और ट्रेनें 50 टैंकरों में 865 टन जीवन रक्षक गैस लेकर यात्रा पर हैं ।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने 24 अप्रैल को आपूर्ति शुरू की और महाराष्ट्र को 126 टन ऑक्सीजन मिला । दक्षिण के राज्यों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल है, जहां प्रत्येक राज्य को एक-एक हजार टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति रेलवे ने की ।

ये ट्रेनें जिन 15 राज्यों में पहुंचीं, उनमें उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं असम शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos