लाइव न्यूज़ :

पिछले 12 साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, जानिए आज का तापमान

By भाषा | Updated: December 23, 2018 15:03 IST

विभाग के डेटा के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 26 दिसंबर 1945 का है, जिस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 12 साल में रविवार को दिसंबर का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में हल्की धुंध छाये रहने से दृश्यता थोड़ी कम हो गई थी।

मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पिछले 12 साल में दिसंबर महीने में दूसरा न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर 2007 को दर्ज किया गया था, जिस दिन तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम रहने की संभावना है।

विभाग के डेटा के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 26 दिसंबर 1945 का है, जिस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह हल्की धुंध छायी रही, जिससे कई जगहों पर दृश्यता थोड़ी घट गई। पालम में दृश्यता 300 मीटर तक दर्ज की गई जबकि सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर रही।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि दिन बढ़ने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। शाम में धुंध भी छायी रहेगी।

विभाग के मुताबिक, सुबह के साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गयी।

ठंडी हवाएं चलने के साथ ही शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया