लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण पदक की खुशी में गुजरात में एक पेट्रोल पंप ने 'नीरज' नाम के लोगों को मुफ्त में ईंधन दिया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:50 IST

Open in App

भरूच, 10 अगस्त हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में गुजरात के भरूच जिले के एक पेट्रोल पंप ने नीरज नाम के लोगों को मुफ्त ईंधन की पेशकश की।

नेतरंग शहर में स्थित पेट्रोल पंप ने इसके लिए पोस्टर भी लगाया है, जिसमें लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाकर प्रस्ताव का लाभ उठाने के लिए कहा गया है।

पेट्रोल पंप मालिक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इसके बाद 'नीरज' नाम के 28 लोगों को पंप पर 501 रुपये का मुफ्त पेट्रोल मिला।

पास के कोसंबा शहर के नीरज सिंह सोलंकी, जो भाग्यशाली ग्राहकों में से एक थे, ने कहा, "मैं नेतरंग आया जब मेरे एक मित्र ने मुझे इस प्रस्ताव के बारे में बताया। यह बहुत गर्व की बात है कि मेरा नाम किसी ऐसे व्यक्ति के नाम से मिलता है जिसने ओलंपिक में हमारे देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।"

नेतरंग शहर के एक अन्य भाग्यशाली ग्राहक नीरज पटेल ने कहा, "मैं पेट्रोल पंप मालिक के इस अद्भुत कार्य की सराहना करता हूं। नीरज चोपड़ा ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है और यह मेरा सौभाग्य है कि मेरा नाम ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के नाम से मिलता है।"

इस बीच, जूनागढ़ में गिरनार रोपवे सेवा प्रबंधन ने भी यह घोषणा की है कि 'नीरज' नाम के लोग 20 अगस्त तक मुफ्त रोपवे की सवारी का आनंद ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने सात अगस्त को इतिहास रच दिया क्योंकि वह ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले देश के पहले एथलीट बन गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र