लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की चपेट में और गांवों के आने पर खट्टर ने ग्राम पृथक-वास केंद्र बनाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 01:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 मई ग्रामीण क्षेत्रों में हाल ही कोरोना वायरस के मरीजों में वृद्धि का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी उपायुक्तों को हर जिले में अगले दो दिनों में 50 या उससे अधिक गांवों (संक्रमण हॉटस्पॉट होने पर) में पृथक-वास केंद्र खोलने का निर्देश दिया।

हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 के चलते 165 लोगों की जान चली गयी। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 6,075 मरीजों ने जान गंवायी है। बुधवार को 12490 नये मामले सामने आने से राज्य में सक्रमितों की संख्या 6,52,742 हो गयी।

खट्टर ने उपायुक्तों से कार्रवाई रिपोर्ट विकास एवं पंचायत महानिदेशक कार्यालय को सौंपने को भी कहा।

एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए पहले से कदम उठाये जा रहे हैं कि हर कोविड-19 मरीज को उचित इलाज मिले।

इसी सप्ताह उन्होंने कहा था कि यह बीमारी बस शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है बल्कि गावों में भी तेजी से पैर पसार रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए