लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में टीकाकरण के पहले चरण में अग्रिम मोर्चे पर लगे 16 लाख कर्मियों को टीके लगेंगे: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 21:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण में अग्रिम मोर्चे पर लगे लगभग 16 लाख कर्मियों टीका लगाया जाएगा।

येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 स्थिति और टीकाकरण शुरुआत को लेकर एक आनलाइन बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि दूसरी खुराक 28 दिनों बाद दी जाएगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘पहले चरण में देश में तीन करोड़ लोगों को टीका दिया जाएगा। कर्नाटक में 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 16 लाख स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग के अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 235 स्थलों पर टीके दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कोवैक्सीन और कोवीशील्ड दोनों का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘कोल्ड चेन’ की व्यवस्था की गई है तथा राज्य एवं जिला स्तर के कार्यबल गतिविधियों की निगरानी करेंगे।

राज्य में कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया के पूर्वाभ्यास का पहला दौर दो दिसम्बर और दूसरा पूर्वाभ्यास आठ जनवरी को ‘‘सफलतापूर्वक’’ किया गया था।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और टीके ‘‘पूरी तरह से सुरक्षित हैं।’’ उन्होंने कहा कि कई दौर के क्लीनिकल परीक्षण किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए राज्य में सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और केंद्र ने राज्य को अतिरिक्त ‘वॉक-इन फ्रीजर’ देने का भी आश्वासन दिया है।

रविवार तक, कर्नाटक में कोविड​​-19 के कुल 9,27,559 मामले सामने आ चुके थे जबकि राज्य में 12,140 मरीजों की मौत हुई है, वहीं उपचाराधीन मामलों की संख्या 9,649 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल