लाइव न्यूज़ :

असम में पहले चरण में केवल गुवाहाटी में होगी शराब की ऑनलाइन बिक्री

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 जुलाई असम में पहले चरण में केवल गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र में शराब की ऑनलाइन बिक्री होगी। धीरे-धीरे राज्य के अन्य क्षेत्रों में इसकी शुरुआत की जाएगी।।

आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कोविड महामारी के चलते सरकार द्वारा लागू पाबंदियों और उच्चतम न्यायालय व मद्रास उच्च न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिनमें कहा गया है कि भीड़ लगने से रोकने और भौतिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये शराब की अप्रत्यक्ष रूप से बिक्री की जाए, जिनमें ऑनलाइन बिक्री भी शामिल है।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्रों में देसी तथा विदेशी शराब और बीयर की ऑनलाइन बिक्री तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, पंजाब जैसे राज्यों में पहले ही शराब की ऑनलाइन बिक्री व होम डिलिवरी शुरू की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह