लाइव न्यूज़ :

कोविड के खिलाफ लड़ाई में हिमाचलवासियों ने पूरे देश के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया: मोदी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कोविड-19 के खिलाफ सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बनने पर सोमवार को कहा कि इस जंग में प्रदेश की जनता ने देश के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है और लोगों का यही जज्बा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘न्यू इंडिया’ को ताकत देगा।

ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश में रविवार को 53,86,393 वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। इसके साथ ही अपनी पूरी वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराक देने के मामले में हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बना।

इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा था, ‘‘आज हमारे हिमाचल ने एक और इतिहास रचकर देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। लक्षित पात्र नागरिकों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज देकर हिमाचल ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व स्वास्थ्य विभाग व टीम को साधुवाद।’’

उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बहुत-बहुत बधाई जयराम ठाकुर जी। कोविड के खिलाफ लड़ाई में हिमाचलवासियों ने पूरे देश के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। लोगों का यही जज्बा इस लड़ाई में न्यू इंडिया को नई ताकत देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos