लाइव न्यूज़ :

‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम में 29 दिनों में करीब 90 लाख लोगों को फायदा मिला है : ममता

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:53 IST

Open in App

कोलकाता, 10 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि पिछले 29 दिनों में उनकी सरकार के ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम का करीब 90 लाख लोग फायदा उठा चुके हैं और उन्होंने सभी अधिकारियों का धन्यवाद दिया जिन्होंने दरवाजे तक सेवा पहुंचाना सुनश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए टीएमसी प्रशासन ने पिछले महीने ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित 11 कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाई जा सकें।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकारी साझा कर खुशी हो रही है कि आज शाम चार बजे तक दुआरे सरकार शिविर में आने वाले लोगों की संख्या दो करोड़ से अधिक हो गई है। मैं एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार के सभी अधिकारियों को बधाई और धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने सरकारी सेवाएं एवं लाभ लोगों के घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया। इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद।’’

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक राज्य भर में स्थापित शिविरों में 2.03 करोड़ लोग दौरा कर चुके हैं और रविवार को 2.63 लाख लोग इन शिविरों में आए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में करीब 90 लाख लोगों ने विभिन्न तरह की सेवाएं हासिल कीं। इनमें स्वास्थ्य साथी के तहत 62 लाख लाभार्थी, सात लाख लाभार्थियों ने एससी/ एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र हासिल किए और चार लाख लाभार्थियों ने कृषक बंधु के तहत सहायता प्राप्त की।’’

उन्होंने ट्वीट किया कि इसके अलावा भी कन्याश्री, रूपश्री खाद्य साथी जैसे अन्य कार्यक्रमों का लाखों लोगों ने लाभ उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र