लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के मसौदे में सस्ते व गुणवत्तापूर्ण आवास को प्राथमिकता

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून अगले 20 वर्षों में दिल्ली के वांछित विकास के मकसद से तैयार किए गए दिल्ली मास्टर प्लान (एमपीडी) 2041 के मसौदे के अनुसार, किराये के किफायती आवास, पूरी सुविधाओं वाले रिहायशी क्षेत्र और छोटे प्रारूप वाले मकान राष्ट्रीय राजधानी में आवास विकास के कुछ प्रमुख बिंदु होंगे।

मास्टर प्लान के मसौदे को सार्वजनिक कर आम नागरिकों से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा तैयार इस मसौदा मास्टर प्लान के तहत मौजूदा स्थिति का आकलन किया जाएगा और अगले 20 साल में वांछित विकास कैसे हासिल किया जाए, इस संबंध में रास्ता दिखाया जाएगा।

मसौदा दस्तावेज़ के अनुसार, इस योजना का मकसद पुराने और अनियोजित क्षेत्रों में किराये के किफायती आवास, सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता के माध्यम से आवास विकल्पों की बेहतर उपलब्धता है।

राष्ट्रीय राजधानी में आवास के लिए खाका निर्धारित करते हुए मसौदे में कहा गया है कि भविष्य में आवास जरूरतों को दिल्ली के ‘ग्रीनफील्ड’ क्षेत्रों में ‘लैंड पूलिंग मॉडल’ का उपयोग कर बड़े पैमाने पर विकास के माध्यम से पूरा किया जाएगा। चिन्हित ‘लैंड पूलिंग’ क्षेत्रों में 17-20 लाख रिहायशी इकाइयां विकसित की जा सकती हैं।

मसौदे में कहा गया है कि नगर के विकसित हिस्सों में जमीन की ऊंची कीमतों को देखते हुए, यह विभिन्न आय समूहों के लिए उनके कार्यस्थलों के करीब आवास की उपलब्धता भी सुनिश्चित करता है। ऐसा होने पर लोगों को कम यात्रा करनी होगी।

मसौदे में कहा गया है कि आपूर्ति परिदृश्य में एक बदलाव की परिकल्पना की गई है, जिसमें निजी क्षेत्र योजना की अवधि के दौरान आवासों के विकास का नेतृत्व कर रहा है।

मसौदे में कहा गया है कि सार्वजनिक एजेंसियां ​​​​सुविधा मुहैया कराने की भूमिका निभाएंगी और उचित नियामक वातावरण के जरिए कारोबार करने में आसानी सुनिश्चित करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो