‘इंडिया स्पेस ओडिसी’ वृत्त चित्र में आर. माधवन ने आवाज दी है

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:57 IST2021-10-06T18:57:42+5:302021-10-06T18:57:42+5:30

In the documentary 'India Space Odyssey', R. Madhavan has given voice | ‘इंडिया स्पेस ओडिसी’ वृत्त चित्र में आर. माधवन ने आवाज दी है

‘इंडिया स्पेस ओडिसी’ वृत्त चित्र में आर. माधवन ने आवाज दी है

मुंबई, छह अक्टूबर डिस्कवरी प्लस ने बुधवार को घोषणा की कि वे ‘‘इंडियाज स्पेस ओडिसी’’नाम से नया मूल वृत्त चित्र ला रहे हैं जिसमें देश के छह दशक लंबे अंतरिक्ष यात्रा का वर्णन होगा।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि वृत्त चित्र का प्रीमियर सात अक्टूबर को होगा जिसमें हिंदी में अभिनेता आर. माधवन ने आवाज दी है।

‘‘इंडियाज स्पेस ओडिसी’’ में इसरो के विभिन्न विशेषज्ञ, अंतरिक्ष इतिहासकार, शोधकर्ता और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी. माधवन नायर भी दिखेंगे।

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की चुनौतियों के बारे में विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और वृत्त चित्र के माध्यम से वे चंद्रयान और मंगलयान जैसे अंतरिक्ष कार्यक्रमों को उजागर करेंगे।

माधवन ने कहा कि ‘‘इंडियाज स्पेस ओडिसी’’ में अपनी आवाज देकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि वृत्त चित्र भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In the documentary 'India Space Odyssey', R. Madhavan has given voice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे