लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप के द्वारा दायर तलाक के हलफनामे में ऐश्वर्या राय ने कहा है-वह कभी श्री कृष्ण तो कभी राधा बन जाते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2019 00:14 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे लाल तेज प्रताप के द्वारा अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए कोर्ट में लगाई गई अर्जी पर ऐश्वर्या राय ने जो हलफनामा दाखिल किया है

Open in App
ठळक मुद्दे तेज प्रताप बल्कि राबडी देवी भी विवादों में आ गई हैं तेज प्रताप हमेशा गांजे के नशे में चूर रहते हैं

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे लाल तेज प्रताप के द्वारा अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए कोर्ट में लगाई गई अर्जी पर ऐश्वर्या राय ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उससे न केवल तेज प्रताप बल्कि राबडी देवी भी विवादों में आ गई हैं. ऐश्वर्या राय ने कोर्ट में दिए जवाब में कहा है कि तेज प्रताप हमेशा गांजे के नशे में चूर रहते हैं और खुद को भगवान शिव का रूप बताते हैं. वहीँ वह कभी श्री कृष्ण तो कभी राधा बन जाते हैं. 

इसी के साथ ही ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी पर भी बडे आरोप लगाए हैं. ऐश्वर्या ने कोर्ट में कहा है कि उन्हें उस समय बहुत हैरानी हुई जब पता चला कि तेज प्रताप यादव देवी-देवताओं जैसे कपडे पहनते हैं. वहीँ लालू परिवार की तरफ से ऐश्वर्या से कहा गया कि अब तेज प्रताप की शादी हो गई है, इसलिए कुछ समय में जिम्मेदारी समझ जाएंगे. ऐश्वर्या राय यह भी दावा किया कि तेजप्रताप ने तलाक की याचिका में उनके खिलाफ कई झूठे और मानहानि के आरोप लगाए. वहीँ याचिका में ऐश्वर्या राय ने घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत परिवार अदालत से सुरक्षा की मांग की है.

यहां बता दें तेज प्रताप यादव अपने कपडों को लेकर हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. अभी कुछ दिनों पहले सावन के पहले सोमवार को भी तेज प्रताप यादव भगवान् शिव के रूद्र अवतार में नजर आए थे. उसके बाद तेज प्रताप अपने दूसरे लुक में एक अभिनेता की तरह नजर आए. इस तरह वह कई रूपों में नजर आ चुके हैं. हालांकि अभी तक उनकी राधा वाली साडी की वेशभूषा सामने नही आई है. लेकिन अदालत में ऐश्वर्या राय ने यह भी बताया है कि वह राधा का भी रूप धारण करते हैं.

टॅग्स :तेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारतLand for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

भारतआपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

भारतBihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं