लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के एक दिन में सामने आए नए मामलों में से 71.10 प्रतिशत पांच राज्य से

By भाषा | Updated: March 17, 2021 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च देश में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 28,903 नए मामलों में 71.10 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से हैं।

इन पांच राज्यों के बाद केरल से सबसे अधिक नए मामले सामने आए। जबकि केरल में पिछले महीने से लगातार नए मामले कम हो रहे थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों में से 83.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों से केवल महाराष्ट्र के ही 61.8 प्रतिशत मामले हैं, जहां 24 घंटे में 17,864 नए मामले सामने आए। वहीं, केरल में 1,970 और पंजाब में 1,463 नए मामले सामने आए।

देश में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,34,406 हो गई ,जो कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कुल उपचाराधीन मामलों में से महाराष्ट्र, केरल और पंजाब के 76.4 प्रतिशत मामले हैं। केवल महाराष्ट्र के ही 60 प्रतिशत मामले हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे तक 5,86,855 सत्रों में कुल 3,50,64,536 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके थे।

आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 75,06,155 स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहली खुराक दी गई है और 45,54,855 एचसीडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 76,00,030 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को पहली खुराक और 16,47,644 एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इनके अलावा, किसी विशिष्ट बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के 21,66,408 लोगों को और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,15,89,444 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

टीकाकरण अभियान के 60वें दिन 16 मार्च 2021 को कुल 21,17,104 लोगों को टीके लगाए गए।

इनमें से 17,82,553 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई और 3,34,551 एचसीडब्ल्यू तथा एफएलडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

देश में कुल 1,10,45,284 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 188 और मरीजों की वायरस से मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, वायरस से मौत के 188 मामलों से 86.7 प्रतिशत मामले छह राज्यों से थे। इनमें से महाराष्ट्र के सबसे अधिक 87, पंजाब के 38 और केरल के 15 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश के 15 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबर द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह