लाइव न्यूज़ :

कड़ाके की ठंड में किसान ने बदन को तिरंगे से रंगकर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच विकास यादव सिंघू बॉर्डर पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपने शरीर को तिरंगे सेरंगकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तरप्रदेश के कन्नौज क्षेत्र के रहने वाले यादव ने अपनी बांह और चेहरे पर नारे लिख रखे हैं। यादव ने उम्मीद जताई की यह तरीका आंदोलन की तरफ सरकार का ध्यान खींचेगा।

यादव ने कहा, ‘‘कोई भी हमारी बात नहीं सुन रहा है। हम सड़क पर रह रहे हैं लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। संभवत: अब वे ध्यान देंगे।’’ वह एक हफ्ते पहले प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं।

उन्होंने एक हफ्ते तक ‘‘चुपचाप प्रदर्शन’’ किया और उम्मीद जताई कि चीजें बदल जाएंगी। लेकिन सरकार के ‘‘कार्रवाई नहीं करने’’ से ‘‘निराश’’ होकर उन्होंने 200 रुपये देकर अपने शरीर पर पेंटिंग कराई।

उनके लिए अपने शरीर पर पेंटिंग कराना ‘‘किसानों की एकता और मजबूती’’ का प्रदर्शन करना है।

यादव ने कहा, ‘‘सरकार हमारी उपेक्षा करती रही है। मैं यहां एक हफ्ते पहले आया और कुछ भी नहीं बदला है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि इस ठंड में किसान सड़कों पर रह रहे हैं। हम मर भी जाएं तो उन्हें परवाह नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सरकार को यह जताने के लिए कि हम किसी चीज से भयभीत नहीं हैं, यह कदम उठाया।’’ उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन अपने शरीर पर नये नारे लिखेंगे जब तक कि सरकार किसानों की मांग पूरी नहीं करती।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई की तुलना में ठंड कुछ नहीं है। मैं ऐसा अपने लिए और अपने किसान भाईयों के लिए कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब