लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव में मतदाताओं ने प्रदेश सरकार के जनहित के कार्यों पर मोहर लगायी है: डोटासरा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 10:59 IST

Open in App

जयपुर 29 अक्टूबर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों एवं कांग्रेस संगठन द्वारा विकट समय में किए गए राहत कार्यों पर मोहर लगायी है।

डोटासरा ने कहा कि भाजपा नेताओं की अकर्मण्यता, तथा मोदी सरकार द्वारा जनता से की गई वादा खिलाफी पर जनता ने भाजपा को आईना दिखाया है।

उन्होंने कहा कि यह सहानुभूति का विषय है कि 22 पंचायत समितियों में से भारतीय जनता पार्टी को केवल दो पंचायत समितियों में बहुमत मिला। उन्होंने कहा कि 492 पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के 208 पंचायत समिति सदस्य चुनकर आये है तथा भाजपा के केवल 158 प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके है।

उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के 16 लाख 55 हजार मतदाताओं में से 5 लाख 55 हजार से अधिक मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया है तथा भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले कांग्रेस पार्टी ने 53 हजार अधिक मत प्राप्त किए है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 72 सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 42 प्रत्याशी विजयी हुए है जबकि भारतीय जनता पार्टी के मात्र 26 प्रत्याशी ही चुने गए। 22 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस पार्टी के प्रधान चुने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित