लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा इलाके में 1753 पेड़ उखाड़कर दूसरी जगह लगाए जाएंगे, बढ़ेगा हरित दायरा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून सरकार की महत्वाकांक्षी पुनर्विकास योजना के तहत सेंट्रल विस्टा इलाके में 1753 पेड़ों को एक जगह से उखाड़कर दूसरी जगह प्रतिरोपित किया जाएगा और 2,000 नए पौधे लगाए जाएंगे। इससे इलाके में हरित दायरे में बढ़ोतरी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण और वन मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी और वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद प्रस्तावित योजना के तहत सेंट्रल विस्टा इलाके से 3230 पेड़ उखाड़े जाएंगे और उन्हें बदरपुर में एनटीपीसी इको पार्क में लगाया जाएगा। पेड़ों को एक जगह से उखाड़कर दूसरी जगह लगाने और नए पौधों को लगाने के बाद कुल मिलाकर सेंट्रल विस्टा इलाके में 563 ज्यादा पेड़ होंगे।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘परियोजना स्थल के भीतर 1753 पेड़ एक जगह से उखाड़कर दूसरी जगह प्रतिरोपित किये जाएंगे और सेंट्रल विस्टा इलाके के अंदर 2,000 नए पौधे लगाए जाएंगे।’’ प्रस्तावित योजना में नुकसान की भरपाई के मकसद से भी पौधारोपण होगा। इससे राष्ट्रीय राजधानी के हरित दायरे में बढ़ोतरी होगी। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘शहर में 36,083 पौधे लगाए जाएंगे और बदरपुर में एनटीपीसी इको पार्क में 32,330 पेड़ लगाने से कुल मिलाकर हरित दायरे में वृद्धि होगी।’’

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत संसद का नया भवन, एक साझा सचिवालय बनेगा और राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ को संवारा जाएगा। प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के नए आवास का भी निर्माण होगा। कोविड-19 महामारी के बीच सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना जारी रखने के लिए विपक्ष लगातार सरकार की आलोचना कर रहा है।

विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा था कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के बारे में मिथ्या विमर्श शुरू किया जा रहा है और जोर देकर कहा कि यह दिखावे की नहीं, बल्कि जरूरी परियोजना है।

सूत्रों ने बताया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास के तहत 48 पेड़ों को दूसरी जगह लगाने की योजना और उनमें से जामुन के 22 वृक्ष समेत कुल 25 वृक्षों के लिए अनुमति मिल गयी है। हालांकि, पुराने वृक्ष नहीं उखाड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेड़ों को उखाड़कर दूसरी जगह लगाने की योजना को मंजूरी की प्रक्रिया प्रगति में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे