लाइव न्यूज़ :

निजी बस में लूटपाट के मामले में दो बदमाशों के स्कैच जारी किये गये: एसएसपी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:31 IST

Open in App

मथुरा, सात अप्रैल मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बुधवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से हमीरपुर जा रही निजी बस में यात्रियों से लूटपाट की घटना में शामिल दो बदमाशों के स्कैच तैयार कराकर मीडिया में जारी किये गये हैं और भरोसा जताया कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने यात्रियों और चालक-परिचालक द्वारा बताए गए हुलिए के मुताबिक दो बदमाशों के स्कैच तैयार कराकर मीडिया में जारी किए हैं। पुलिस के नेटवर्क में उपलब्ध सभी अपराधियों और संदिग्धों की जानकारी को भी खंगाला जा रहा है। इसके लिए कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।’’

ग्रोवर ने कहा, ‘‘हमने इस घटना को किसी भी प्रकार से हल्के में नहीं लिया है। बल्कि यह घटना हमारे लिए एक चुनौती की तरह है। हम जल्द ही इस घटना का खुलासा करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बदमाशों की तलाश जारी है और उनकी तलाश में पांच विशेष टीमों के साथ-साथ हर थाने को इस संबंध में कोई भी सुराग मिलने पर तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात दिल्ली से हमीरपुर जा रही निजी बस को ‘हाईजैक’ कर बदमाशों ने चालक-परिचालक सहित यात्रियों से डेढ़ लाख रूपये से अधिक की नकदी, कीमती जेवर एवं मोबाइल फोन लूट लिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो