लाइव न्यूज़ :

हुड्डा द्वारा महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने के मामले में भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना,

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों के खिलाफ पिछले दिनों एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक ट्रैक्टर पर बैठने और उसे महिलाओं द्वारा खींचे जाने के मामले में भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने ऐसा करके महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह ‘‘बहुत चौंकाने’’ वाला था कि पूर्व मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं और उनकी पार्टी की महिला सदस्य उसे खींच रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने एक बयान जारी कर कहा कि महिलाओं के साथ इस दुर्व्यवहार के खिलाफ पार्टी की महिला इकाई राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। उन्होंने हुड्डा से इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

ईरानी ने कहा, ‘‘वह प्रदर्शन करना चाहते हैं, यह मैं समझ सकती हूं। मैं समझ सकती हूं कि वह एक राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं लेकिन क्या यह किसी महिला के एवज में किया जा सकता है। क्या राजनीतिक दलों में, खासकर कांग्रेस के प्रदर्शन में जो हमने देखा, महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूरों की तरह व्यवहार किया जा सकता है। यह आश्चर्यजनक है कि वहां मौजूद कांग्रेस के किसी भी पुरूष सदस्य ने हस्तक्षेप नहीं किया।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए ईरानी ने कहा कि इस मामले में उनकी चुप्पी दर्शाती है कि उनकी पार्टी में महिलाओं को ऐसा काम दिया जाता है जिसे उसके पुरूष सदस्य करने को तैयार नहीं होते।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा राज्य विधानसभा में इस मामले में रोष जताए जाने का उल्लेख करते हुए ईरानी ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हैं तो दूसरी तरफ हुड्डा उनका स्तर गिराते हैं और और उन्हें टैक्टर खींचने को मजबूर करते हैं जिस पर वह खुद बैठे होते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खुद इस मामले को संज्ञान में लेकर कर्रवाई करनी चाहिए।

श्रीनिवासन ने हुड्डा के आचरण पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि कहा कि महत्वपूर्ण पदों पर रहे ऐसे व्यक्ति को यह शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनके सशक्तीकरण के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं जबकि मुख्यमंत्री खट्टर ने भी इस दिशा में अहम काम किए हैं।

ज्ञात हो कि इस घटना का विधानसभा में उल्लेख करते हुए खट्टर भावुक हो गए थे और कहा कि यह दृश्य देखने के बाद वह उस रात सो नहीं सके थे।

हुड्डा ने इस मामले में अपना बचाव करते हुए कहा था कि यह महिलाएं ही हैं जो रसोई गैस व ईंधन की मूल्यों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है और महिलाओं के दर्द को नजरअंदाज कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा