लाइव न्यूज़ :

आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसयूवी ने सब-रजिस्ट्रार के ठिकानों पर की छापेमारी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:54 IST

Open in App

पटना, 17 दिसंबर बिहार में समस्तीपुर जिले के सब-रजिस्ट्रार मणि रंजन के विभिन्न ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में शुक्रवार को छापेमारी की।

एसयूवी के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि रंजन पर आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने अनुचित ढंग से अकूत संपत्ति अर्जित की है जो कि उनके द्वारा प्राप्त वेतन एवं अन्य ज्ञात स्रोत की तुलना में बहुत अधिक है।

उन्होंने कहा कि रंजन के पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्थित तीन ठिकानों पर आज की गयी छापेमारी में 73.5 लाख रुपये नकद, कई फ्लैट, भूखंड के दस्तावेज, बैंक पासबुक और अन्य निवेश से जुडे़ दस्तावेज बरामद हुए हैं।

खान ने बताया कि इस बात के प्रमाण मिले हैं कि रंजन ने अपने और अपने परिजनों के नाम करोड़ों रुपये का निवेश किया है और सबसे अधिक निवेश उनके कटिहार पदस्थापन के दौरान किया गया जिसकी आगे और भी पड़ताल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्राप्त कागजातों से प्रथम दृष्टया प्राथमिकी में लगाए गए आरोप (गैरकानूनी और अनुचित ढंग से 1,62,36,962 रुपये की अर्जित संपत्ति) की पुष्टि होने के साथ यह भी पता चला है कि उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति लगाए गए आरोप से लगभग दोगुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे