लाइव न्यूज़ :

विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:45 IST

Open in App

नोएडा, 25 सितंबर थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध मौत होने के मामले में उसके परिजनों ने महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस बाबत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली मंजू पत्नी अवधेश को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि मृतका के पति अवधेश ने पुलिस को बताया था कि वह पंखे से फंदा लगाकर लटक गयी थी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में शनिवार दोपहर को मृतका के परिजनों ने थाना सेक्टर 39 पुलिस से शिकायत की है और आरोप लगाया है कि मंजू के पति अवधेश, ससुर अमरनाथ, सास कमला के साथ ही दो और ससुराली जनों ने दहेज के लिए मंजू की हत्या कर शव को पंखे पर फंदा लगाकर लटका दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

एक अन्य घटना में निठारी गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास, ननद सहित 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाली रोहिणी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति शशांक, सास राज देवी, ननद शिवानी समेत अन्य परिजन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। चौहान ने बताया कि शिकायत के अनुसार ये लोग दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने पर आरोपी महिला के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों