लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की स्थिति में जिनकी जवाबदेही है वो कहीं छिपे बैठे हैं: राहुल

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जिनकी जवाबदेही है, वो कहीं छिपे बैठे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएं अभी तक सुलझाई नहीं गयी हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे? जिनकी जवाबदेही है, वो कहीं छुपे बैठे हैं।’’

गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए यह आरोप भी लगाया कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उन परिवारों के साथ मज़ाक़ है जिन्होंने अपनों को खोया है और जो ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सिर डाले रखना सकारात्मकता नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सबसे बड़ा टीका उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन टीके की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 फीसदी की गिरावट आई।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका बनाने वाली कंपनियों में गए, उन्होंने फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने टीके का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों दिया? अमेरिका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी टीका कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?’’

उन्होंने कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना कोरोना वायरस महामारी से लड़ना असंभव है।

गौरतलब है कि देश में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई। साथ ही, 4,205 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या अब 2,54,197 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर