लाइव न्यूज़ :

सांद्रकों की कालाबाजारी के मामले में कालरा ने अदालत से कहा - ठगने का इरादा नहीं था

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के मामले में आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा ने शुक्रवार को एक अदालत के समक्ष कहा कि लोगों को ठगने का उसका कोई इरादा नहीं था और उसे मुकदमे से पूर्व हिरासत में नहीं रखा जा सकता।

हाल में छापेमारी के दौरान खान चाचा, टाउन हॉल और नेगे एंड जू रेस्तरां से 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे। कालरा तीन जून तक न्यायिक हिरासत में है।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गर्ग कालरा की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। कालरा को ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी और मनमाने कीमतों पर इसकी बिक्री करने के लिए 17 मई को गिरफ्तार किया गया था।

कालरा ने वरिष्ठ वकील विकास पाहवा के जरिए अदालत से कहा, ‘‘किसी को भी ठगने का मेरा कोई आपराधिक मकसद नहीं था। सरकार को सांद्रकों की बिक्री से फायदा हुआ है, उन्हें जीएसटी मिला है। मैंने आयकर का भुगतान किया था।’’

वकील ने कहा, ‘‘खरीद के रसीद और ऑक्सीजन सांद्रक उनके (पुलिस) पास है। मेरे पास से कुछ और बरामद नहीं हुआ है। मुझे मुकदमे से पूर्व हिरासत में नहीं रखा जा सकता।’’

वकील पाहवा ने कहा कि उनके मुवक्किल ने ऑनलाइन पोर्टल की तुलना में कम मूल्य पर ऑक्सीजन सांद्रकों का कारोबार किया और परिवारों और दोस्तों की मदद के लिए उसकी बिक्री की।

वकील ने इस आधार पर भी जमानत दिए जाने का अनुरोध किया कि मामले में पांच सह आरोपियों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। उन्होंने सांद्रकों की जमाखोरी और कालाबाजारी के आरोपों से भी इनकार किया।

सांद्रकों के गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘‘ये सांद्रक घटिया नहीं थे। अगर ये सांद्रक घटिया किस्म के थे तो दिल्ली पुलिस ने इसे कोविड-19 केंद्रों पर क्यों दिया। साफ है कि यह किसी को बलि का बकरा बनाए जाने का मामला है।’’

पाहवा ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी इसी तरह के ऑक्सीजन सांद्रकों की खरीदारी की। वकील ने कहा, ‘‘मेरे मुवक्किल ने सैकड़ों सांद्रकों की बिक्री की और शुक्रिया के हजारों संदेश भी मिले।’’

अदालत अब शनिवार को अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव की दलीलें सुनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos