लाइव न्यूज़ :

किशोरी को जलाकर मारने के प्रयास में युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बढ़ाई धाराएं

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:30 IST

Open in App

बलिया, नौ नवंबर बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी को जलाकर मारने की कोशिश में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद आरोपी के विरुद्ध हथियार द्वारा गंभीर चोट पहुंचाने व लज्जा भंग करने के आरोप की धारा भी बढ़ा दी है, इसके पहले हत्‍या के प्रयास की धारा लगाई गई थी।

दुबहर थाना के प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने सोमवार को बताया कि संबंधित क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया किशोरी पर गत सात नवम्बर की रात्रि तकरीबन 2 बजे मिट्टी का तेल डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया है ।

उन्होंने जानकारी दी कि किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कृष्णा गुप्ता नामक युवक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की जान लेने की नीयत से हमला (धारा 307) में नामजद मुकदमा दर्ज किया था । किशोरी के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि वह आरोपी पड़ोसी युवक कृष्‍णा गुप्‍ता कक्षा नौ में पढ़ने वाली उसकी बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा और जब बात नहीं मानी तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया।

पिता की शिकायत के मुताबिक जब उसकी बेटी स्‍कूल जाती तब भी वह छेड़खानी करता था और माता-पिता सबको जलाकर मार डालने की धमकी देता था। इसी डर वश किशोरी ने परिवार वालों को कुछ बताया नहीं। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने विवेचना के बाद इसमें आरोपी कृष्णा के विरुद्ध खतरनाक हथियार द्वारा गंभीर चोट पहुंचाने व लज्जा भंग करने के आरोप की धारा 354 डी व 326 भी बढ़ा दिया है। इन धाराओं के अंतर्गत आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है ।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी के चाचा ने बताया कि उपचार कराने में परिवार सक्षम नहीं है इसलिए प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव