लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकारों के बजट में स्वयं और परिवार के लिये योजनाएं बनती थीं : योगी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:17 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में स्वयं के लिए और परिवार के लिए योजनाएं बनती थीं और विपक्षी दल उस सोच से बाहर नहीं निकल पाये हैं।

योगी ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए आरोप लगाया, ''पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश में जो काम किए गए, वे पिछले अनेक वर्षों में नहीं हो पाए। पिछली सरकारों में स्वयं के लिए और परिवार के लिए योजनाएं बनती थी। वे उस सोच से बाहर नहीं निकल पाए इसीलिये वे बजट का दायरा नहीं बढ़ा पाए।''

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये पेश बजट का विरोध करने वाले सपा और विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''आप ऐसा बजट चाहते थे जो सपा की सरकार के कार्यकाल में होता था। भारतीय परिप्रेक्ष्य में सपा सरकार का कोई ऐसा दृष्टिकोण नहीं होता था जो सर्व समावेशी, सर्व कल्याणकारी हो और प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला हो।''

उन्होंने कहा, ''वह भाव ना होने के कारण मुझे लगता है कि आप की पार्टी केवल चार्वाक के सिद्धांत पर विश्वास करती थी। यानी तात्कालिक रूप से चीजें मिल जाएं। उसमें ना तो प्रदेश की भावनाएं होती थीं, ना विकास का कोई एजेंडा होता था और ना ही कोई दूरगामी दृष्टिकोण होता था। इसी वजह से हरेक तबका नाराज होता था और उसने (जनता ने चुनाव में) पार्टी को इसका जवाब दे दिया है।''

योगी ने कहा, ''हमारी सरकार ने एक विजन के साथ विकास का रोडमैप तैयार किया है। यही हमारी पार्टी को और प्रदेश को भी एक नई ऊंचाई देगा।''

उन्होंने कहा कि यानी पार्टी को लंबे समय तक शासन करेगी और प्रदेश विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने उनकी सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि समाज के हर तबके ने इस बजट की प्रशंसा की है। इनमें सीआईआई, फिक्की, एसोचैम और पीएचडीसीसीआई जैसे अनेक उद्योग मण्डल भी शामिल हैं।

योगी ने कहा, ''वही तंत्र, आय के वे ही स्रोत, हर चीज समान है, बस हमने कार्य संस्कृति को बदल दिया है। पिछले चार वर्षों में हमने उल्लेखनीय बदलाव किये हैं। विपक्ष 2022 तक धैर्य रखे। जब हम दोबारा सत्ता में आयेंगे तो राज्य को विकास की और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में सभी पार्टी के सदस्यों ने काफी रुचि के साथ बजट पर अपनी बात रखी। कुल 62 सदस्यों ने इस पूरी चर्चा में भाग लिया और प्रदेश का विधानमण्डल एक स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रणाली का सृजन कर रहा है। ''यह हम सब के लिए गौरव का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!