लाइव न्यूज़ :

नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन की बोर्ड बैठक में फीडर बस चलाने का हुआ फैसला

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:34 IST

Open in App

नोएडा, 23 सितंबर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई जिसमें एक्वा लाइन मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए फीडर बस चलाने का फैसला किया गया।

एनएमआरसी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच 29.9 किलोमीटर लंबी एक्वा लाइन का संचालन करता है। एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी ने कहा, "बोर्ड ने फैसला लिया है कि मेट्रो की सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों को अच्छी बस सेवा मुहैया करवाई जाए। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों और शहर के सेक्टरों के बीच बस रूट बनाए जाएंगे। इस बस सेवा में छोटी बसों का उपयोग किया जाएगा।यह बस सेवा सुबह मेट्रो सेवाएं शुरू होने से लेकर देर रात आखिरी फेरे तक उपलब्ध करवाई जाएगी।"

महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने वित्त प्रबंध निदेशक का पद सृजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को लेकर किया गया है।

उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो ले जाने की परियोजना पर काम चल रहा है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट (डीपीआर) रिपोर्ट बन चुकी है। डीपीआर को एनएमआरसी बोर्ड और उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है।

माहेश्वरी ने बताया कि बोर्ड ने फैसला किया है कि हर हाल में नवंबर महीने के अंत तक डीपीआर पर केंद्र सरकार की मंजूरी ली जाए। इस परियोजना के लिए एनएमआरसी पहले ही वैश्विक निविदा जारी कर चुका है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से नोएडा आने वाली ब्लू लाइन मेट्रो और नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली एक्वा लाइन मेट्रो अभी तक आपस में जुड़ी नहीं हैं।बोर्ड बैठक में सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को आपस में जोड़ने का फैसला किया गया। इसके तौर तरीके पर अंतिम फैसला जल्द होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो