लाइव न्यूज़ :

भाजपा संसदीय दल की बैठक में कानून मंत्री ने निर्वाचन विधि संशोधन विधेयक की अहमियत बताई

By भाषा | Updated: December 21, 2021 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी सप्ताह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने निर्वाचन विधि संशोधन विधेयक पर एक प्रस्तुति दी और सदस्यों को बताया कि आखिरकार इसकी जरूरत क्यों पड़ी।

बैठक के बाद संवाददाताओं को संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन विधि संशोधन विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल गई। राज्यसभा में आज इस विधेयक को चर्चा व पारित कराने के लिए सूचिबद्ध किया गया है।

मेघवाल ने बताया कि बैठक को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संबोधित किया और सांसदों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएं और इस दौरान समाज सेवा से जुड़े काम करें।

संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने राज्यसभा से निलंबित सदस्यों के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने सदन की मर्यादा को धूमिल करने का काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें पश्चाताप होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। यदि वह अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हैं तो सरकार उनका निलंबन वापस लेने पर विचार कर सकती है।’’

उन्होंने कहा कि यह संसदीय परंपरा भी रही है कि यदि कोई सदस्य अशोभनीय आचरण करता है तो वह माफी मांगकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेता है।

भाजपा संसदीय दल की यह बैठक आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?