बिहार विधानसभा में विपक्ष ने युवाओं में सूखे नशे के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार को घेरा, सरकार से पूछा कि क्या सरकार छोटे बच्चे ड्रग्स का जो सेवन कर रहे हैं

By रुस्तम राणा | Updated: February 16, 2026 16:05 IST2026-02-16T16:05:51+5:302026-02-16T16:05:51+5:30

सहरसा से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने सदन में सरकार से पूछा कि क्या यह सही है कि गांव और शहर में सूखा नशा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है, इसपर सरकार ने पांच प्वाइंट्स में जवाब दिया है लेकिन जवाब से ऐसा लगता है कि यह सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई है।

In the Bihar Assembly, the opposition surrounded the government over the increasing cases of drug addiction among the youth, asking the government whether the government is taking action against the drugs that small children are consuming | बिहार विधानसभा में विपक्ष ने युवाओं में सूखे नशे के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार को घेरा, सरकार से पूछा कि क्या सरकार छोटे बच्चे ड्रग्स का जो सेवन कर रहे हैं

बिहार विधानसभा में विपक्ष ने युवाओं में सूखे नशे के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार को घेरा, सरकार से पूछा कि क्या सरकार छोटे बच्चे ड्रग्स का जो सेवन कर रहे हैं

पटना:बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सोमवार को एक बार फिर विपक्ष ने युवाओं में सुखे नशे के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार को घेरा और सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों पर सवाल उठाए। इस पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन को भरोसा दिलाया कि सूखे नशे के खिलाफ राज्य सरकार लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर से जुड़े संवेदनशील इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है और वहां निगरानी बढ़ाने के लिए एक डीआईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। 

दरअसल, सहरसा से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने सदन में सरकार से पूछा कि क्या यह सही है कि गांव और शहर में सूखा नशा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है, इसपर सरकार ने पांच प्वाइंट्स में जवाब दिया है लेकिन जवाब से ऐसा लगता है कि यह सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में 14 से 25 वर्ष की आयु के बच्चें अब ड्रग्स ले रहे हैं। 

आईपी गुप्ता ने कहा कि सहरसा में नवोदय विद्यालय और आईटीआई के छोटे-छोटे बच्चे ड्रग्स ले रहे हैं। सरकार से मेरा निवेदन है कि ये जितने भी कानून हैं पुराने हैं सिर्फ एक मध्य निधेष का कानून नया आया है। जिस तरह से राज्य में शराबंदी की नीति लाई गई उसी तरह से कानून लाया जाए। इसपर स्पीकर ने कहा कि यह प्रश्नकाल है, इसमें सिर्फ सवाल जवाब होते हैं और उन्होंने कहा कि अब आपका समय खत्म हो चुका है। उन्होंने अगले सदस्य को अपना सवाल पूछने को कहा। जिसपर आईपी गुप्ता ने पूरक सवाल पूछा। 

उन्होंने पूछा कि क्या सरकार छोटे बच्चे ड्रग्स का जो सेवन कर रहे हैं, उसपर कोई नीति लेकर आएगी? इसपर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरकार की तरफ से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बड़ा ही स्पष्ट जवाब दिया गया है कि सरकार ने सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। हेरोइन हो, स्मैक हो, ब्राउन शुगर हो, कोकीन हो या अफीम हो सबके खिलाफ विस्तार से जवाब दिया गया है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसके लिए अलग से एक यूनिट बनाया गया है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट बनाया गया है, जो पूरी तरह से इसपर कार्रवाई कर रहा है। सहरसा हो या बॉर्डर का पूरा इलाका उसकी पहचान की जा रही है, पूरी जांच कराई जा रही है। सीमा पर अगल से एक डीआईजी को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है और नारकोटिक्स के लिए अलग से एक यूनिट स्थापित किया जा रहा है। सूखा नशा के खिलाफ सरकार हर हालत में कार्रवाई करेगी।

Web Title: In the Bihar Assembly, the opposition surrounded the government over the increasing cases of drug addiction among the youth, asking the government whether the government is taking action against the drugs that small children are consuming

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे