लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: NCP ने कांग्रेस से मांगी बराबर सीटें, कहा-परिस्थितियां बदल गई हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 08:15 IST

हमने पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है, इसलिए हमें बराबर सीटें मिलनीं चाहिए. मंगलवार को राकांपा के वरिष्ठ नेताओं की भी बैठक हुई. इसमें लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर चर्चा हुई. साथ ही बैठक में ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए गए.

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा को चार और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है.2004 में की थी मुख्यमंत्री पद की मांग कांग्रेस और राकांपा 1999 से गठबंधन में हैं.

राकांपा महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस से बराबर सीटें चाहती है. सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को दोनों पार्टियों के बीच मुंबई में बैठक हुई. 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. बैठक के बाद राकांपा के एक नेता ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं.

हमने पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है, इसलिए हमें बराबर सीटें मिलनीं चाहिए. मंगलवार को राकांपा के वरिष्ठ नेताओं की भी बैठक हुई. इसमें लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर चर्चा हुई. साथ ही बैठक में ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए गए.

पिछले दो चुनाव में राकांपा को ज्यादा सीटें इस आम चुनाव में कांग्रेस 25, राकांपा 20 और अन्य सहयोगी 3 सीटों पर चुनाव लड़े थे. राकांपा को चार और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है. दोनों दलों ने 2014 लोकसभा चुनाव में भी साथ लड़ा थी, तब राकांपा को 4 और कांग्रेस को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.

2004 में की थी मुख्यमंत्री पद की मांग कांग्रेस और राकांपा 1999 से गठबंधन में हैं. 2014 विधानसभा में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. 2004 विधानसभा चुनाव में राकांपा को ज्यादा सीटें मिली थीं, बाद में पार्टी ने मुख्यमंत्री पद की भी मांग की थी. 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया