लाइव न्यूज़ :

एक्शन में सीबीआई, 18 शहरों में 50 जगह पड़े छापे, कई आरोपियों के खिलाफ 14 मामले दर्ज

By भाषा | Updated: July 2, 2019 16:12 IST

अधिकारियों ने बताया कि देश के 12 राज्यों में विभिन्न मामलों में कम्पनियों के प्रवर्तकों और निदेशकों के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई के तहत एजेंसी के दलों ने 18 शहरों में 50 स्थानों पर छापे मारे।

Open in App
ठळक मुद्देबैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ सीबीआई का ‘विशेष अभियान’, 50 जगहों पर छापेमारी।दिल्ली, मुम्बई, लुधियाना, ठाणे, वलसाड, पुणे, पलानी, गया, गुरुग्राम, चंडीगढ़, भोपाल, सूरत और कोलार शामिल हैं।

सीबीआई ने मंगलवार को देश भर में कथित बैंक धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ ‘विशेष अभियान’ शुरू किया, जिसके तहत 640 करोड़ रुपये के घपले के संबंध में 14 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने 18 शहरों में 50 जगहों पर छापे भी मारे हैं। अधिकारियों ने बताया कि देश के 12 राज्यों में विभिन्न मामलों में कम्पनियों के प्रवर्तकों और निदेशकों के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई के तहत एजेंसी के दलों ने 18 शहरों में 50 स्थानों पर छापे मारे।

उन्होंने बताया कि जिन शहरों में छापेमारी हुई है उनमें दिल्ली, मुम्बई, लुधियाना, ठाणे, वलसाड, पुणे, पलानी, गया, गुरुग्राम, चंडीगढ़, भोपाल, सूरत और कोलार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भगोड़े हीरा व्यापारी जतिन मेहता और तायल समूह के एस्के निट से जुड़ी मुंबई स्थित विनसम ग्रुप, दिल्ली की नफ्तोगाज और एसएल कंज्यूमर प्रोड्क्टस लिमिटेड और पंजाब की इंटरनेशनल मेगा फूड पार्क लिमिटेड और सुप्रीम टेक्स मार्ट आदि कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन बैंकों में करीब 640 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ देशभर में बैंक धोखाधड़ी घोटालों/मामलों में सीबीआई आज एक विशेष अभियान चला रही है और उसने करीब 12 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के 18 शहरों में 50 स्थानों पर छापे मारे हैं।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ विभिन्न कम्पनियों, उनके प्रवर्तकों/निदेशकों और बैंक अधिकारियों सहित कई आरोपियों के खिलाफ 14 मामले दर्ज किए गए हैं। ’’ उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है। 

टॅग्स :सीबीआईमुंबईगुरुग्रामदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया