लाइव न्यूज़ :

6 महीने में 24 हजार बच्चियों के साथ दुष्कर्म, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

By स्वाति सिंह | Updated: July 13, 2019 09:02 IST

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री का हवाला देते बताया गया है कि इस साल जनवरी से 30 जून के बीच देश भर में बच्चियों से दुष्कर्म के 24212 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 11981 मामलों में जांच जारी है, जबकि 12231 मामलों में आरोपपत्र दायर हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जनवरी से 30 जून के बीच देश भर में बच्चियों से दुष्कर्म के 24212 मामले दर्ज किए गए हैं।उच्चतम न्यायालय ने बच्चों से दुष्कर्म के मामलों में “चिंताजनक बढ़ोतरी” पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया

उच्चतम न्यायालय ने बच्चों से दुष्कर्म के मामलों में “चिंताजनक बढ़ोतरी” पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया और कहा कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ “ठोस” और “स्पष्ट” राष्ट्रीय प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिये निर्देश जारी करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उसने समाचार पत्रों और पोर्टल्स में बच्चों से दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं की खबरों पर “स्वत:” संज्ञान लेने का फैसला लिया है।

पीठ में न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता वी गिरि को मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया और उनसे अदालत को उन दिशानिर्देशों को तय करने में मदद करने को कहा जिनके आधार पर राज्यों को आधारभूर संरचना और प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिये निर्देश दिया जा सके।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरि और सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता के अलावा किसी भी तीसरे पक्ष को मामले में हस्तक्षेप की इजाजत नहीं होगी, अन्यथा ऐसे मामलों में कुछ नहीं हो सकता। पीठ ने सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री से कहा कि वह इस मामले को रिट याचिका के तौर पर दर्ज करे, और मामले को निर्देश जारी करने के लिये सोमवार तक स्थगित कर दिया।

पीठ ने कहा कि उसने रजिस्ट्री को दो पहलुओं पर रिपोर्ट दायर करने को कहा है। पहला, देश भर में एक जनवरी से बच्चों से संबंधित दुष्कर्म के कुल मामलों की संख्या और दूसरा, जांच की स्थिति, चार्जशीट दायर करने में लगा वक्त और मुकदमों की स्थिति। न्यायालय ने रजिस्ट्री से कहा है कि वह राज्यों और उच्च न्यायालयों से आंकड़े जुटाए। 

6 महीने में 24 हजार बच्चियों के साथ दुष्कर्म

मीडिया रिपोर्ट्स में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री का हवाला देते हुए बताया गया है कि इस साल जनवरी से 30 जून के बीच देश भर में बच्चियों से दुष्कर्म के 24212 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 11981 मामलों में जांच जारी है, जबकि 12231 मामलों में आरोपपत्र दायर हो चुका है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

वहीं, आंकड़ों बताते हैं कि बीते 6 महीने में यूपी में 3457, मध्य प्रदेश में 2389, राजस्थान में 1285, कर्नाटक में 1133, गुजरात में 1124, तमिलनाडु में 1043, केरल में 1012 और ओडिशा में 1005 मुकदमे दर्ज किए गए।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह